Search

 
 
 

लातेहार : उपायुक्त ने जनता दरबार में लोगों की सुनी शिकायत

 
Latehar:  शुक्रवारीय जनता दरबार में उपायुक्त गरिमा सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी. उपायुक्त ने क्रम वार सभी की समस्याओं को सुना और उनके शिकायतों की जल्द से जल्द जांच करा कर समाधान करने का भरोसा दिया. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को लिखित आवेदन के माध्यम से प्राप्त कर उन्हें संबंधित पदाधिकारियों को निवारण को लेकर अग्रसारित किया. जनता दरबार में मुख्य रूप से अबुआ आवास, पेयजल, जमीन विवाद, नियोजन आदि संबंधित आवेदन आये. उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया.ज्ञात हो कि जनता दरबार में विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे. जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने लोगो को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा. बता दें कि उपायुक्त के निर्देश पर आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन के लिए प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/road-network-is-being-laid-in-jharkhand-it-will-be-easy-to-go-to-neighboring-states/">झारखंड

में बिछ रहा सड़कों का जाल, पड़ोसी राज्यों में जाना होगा आसान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही