Search

 
 
 

लातेहार : उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की

 
Latehar: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने चुनाव को ले कर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उपायुक्त ने चुनावी प्रक्रियाओं को साफ-स्वच्छ, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर संपन्न कराने की बात कही. उपायुक्त ने मतदाताओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी मतदान केंद्रों का पुनः विश्लेषण करने का निर्देश दिया. बूथों का भ्रमण करते हुए डिस्पैच सेंटर से लेकर बूथ तक रूट मैप तैयार करने का निर्देश दिया. संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने चुनाव स्थल तक मतपेटियों को ले जाने हेतु वाहनों की आवाजाही, प्रशिक्षण एवं नामांकन की प्रक्रियाओं का विशेष ध्यान रखने को लेकर निर्देशित किया. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-gol-md-vipin-singh-gives-tips-to-students-to-qualify-neet/">रांचीः

गोल के एमडी विपिन सिंह ने छात्रों को दिये नीट क्वालीफाई करने के टिप्स

पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण जरूरी : उपायुक्त

उपायुक्त गरिमा सिंह ने कहा कि चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए यह बहुत जरूरी है कि चुनाव में कार्य कर रहे पदाधिकारियों व कर्मियों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जाए. इसके लिए उपायुक्त ने वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग को कार्य योजना तैयार करते हुए प्रशिक्षण संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया. जिन मतदान केंद्रों में पिछले चुनावों में वोटिंग प्रतिशत कम रहा हो, वैसे स्थानों पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वीप कार्यक्रम संबंधी जागरूकता अभियान करने की बात कही. बैठक में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार मो परवेज, अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड़ बिपिन कुमार, सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार समेंत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-child-welfare-handed-over-the-disabled-girl-to-her-family-tears-shed/">रामगढ़

: चाइल्ड वेलफेयर ने दिव्यांग लड़की को परिजनों को सौंपा, छलके आंसू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही