Search

लातेहार : उपायुक्त ने अनाबद्ध निधि की योजनाओं की समीक्षा की

Latehar:  समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त भोर सिंह यादव ने जिला योजना अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा की. बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत वित्तीय वर्ष 2016 से 2023 तक संचालित योजनाओं की समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निदेश दिया. बैठक में पेयजल व स्वच्छता विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल और पथ निर्माण विभागके कार्यपालक पदाधिकारियों ने जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत जिले में योजनाओं की प्रगति से उपायुक्त को अवगत कराया. उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंताओं को पूर्ण की गई सभी योजनाओं की गुणवत्ता जांच कर रिपोर्ट देने को कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा व जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत समेंत अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :RMC">https://lagatar.in/rmc-money-to-207-laborers-is-stuck-in-correspondence/">RMC

: पत्राचार में फंसा है 207 मजदूरों को पैसा

जल जीवन मिशन की भी समीक्षा की गई

इसके अलावा डीसी भोर सिंह यादव ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उपायुक्त ने सभी संवेदकों को कार्य में गुणवता बनाये रखने एवं कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. कार्य पूरा होने पर ग्राम सभा करने का भी निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-sp-reviewed-criminal-cases-in-monthly-crime-control-seminar/">साहिबगंज

: मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी में एसपी ने आपराधिक मामलों की समीक्षा की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp