Search

 
 
 

लातेहार उपायुक्त ने किया नेतरहाट का दौरा, पर्यटकों के लिए सुविधा बढ़ाने का निर्देश

 
Latehar: उपायुक्त भोर सिंह यादव ने नेतरहाट के विभिन्न गांवो एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया. साथ ही ग्रामीणों एवं पर्यटकों के विषय में जानकारी ली. इस दौरान ग्रामीणों एवं पर्यटकों की जरूरतों से अवगत होकर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. भ्रमण के क्रम में सिरसी तक पहुंच पथ के निर्माण का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि सिरसी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर स्थिति में है. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए नये भवन के निर्माण हेतु निर्देश दिया. कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को सिरसी में जल जीवन मिशन का कार्य अविलम्ब पूर्ण कर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसे पढ़ें- वाम">https://lagatar.in/left-parties-supported-the-work-boycott-movement-of-lawyers/">वाम

दलों ने वकीलों के कार्य बहिष्कार आंदोलन का किया समर्थन
साथ ही नेतरहाट में पर्यटन के विकास के लिए कोयल व्यू पॉइंट को विकसित करने, नेतरहाट डैम के सौंदर्यीकरण, नैना जलप्रपात के सौंदर्यीकरण, पर्यटकों के वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा विकसित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा, नेतरहाट में होम स्टे की सुविधा विकसित करने के लिए पदाधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिया गया. उन्होंने नेतरहाट में स्ट्राबेरी की खेती को बढ़ावा देने का भी निर्देश दिया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ नीत निखिल सुरीन, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, नोडल पदाधिकारी एससीए श्रेयांश, नोडल पदाधिकारी पर्यटन शिवेंद्र कुमार सिंहएवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-there-will-be-opposition-if-the-statue-of-atal-bihari-vajpayee-is-installed-in-place-of-bhagat-singh/">धनबाद:

भगत सिंह की जगह पर अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापित की तो होगा विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही