Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सरकारी आदेश के बावजूद कई स्कूलों में चल रहा क्लास

Latehar: राज्य में इन दिनों प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप है. इसे ले कर झारखंड सरकार ने राज्य भर के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय मे कक्षा यूकेजी से कक्षा आठ तक की छुट्टी घोषित कर दी है. बावजूद इसके कई गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालय इस आदेश को नहीं मान रहे हैं.आये दिन आदेश के बाद भी स्कूल खोल कर क्लास लेने की शिकायत मिल रही है. शुक्रवार को एक ऐसा ही स्कूल मिला. सदर प्रखंड के टेमकी गांव में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खोल कर पेड़ के नीचे बच्चों की क्लास ली जा रही थी. हालांकि बच्चे स्कूल ड्रेस में नहीं थे. इस गरमी व लू में कक्षायें संचालित करने का स्थानीय ग्रामीणों ने भी विरोध किया.इस संबंध में पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने कहा कि सरकार के आदेश की अवहेलना करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें-पूरे">https://lagatar.in/indi-alliance-united-in-entire-jharkhand-mamata-bhuyan-will-win-in-palamu-rjd/">पूरे

झारखंड में इंडी गठबंधन एकजुट, पलामू में ममता भुइयां की होगी जीत : राजद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही