Search

 
 
 

लातेहार : चेतावनी के बाद भी सड़कों पर लावारिस घूम रहे मवेशी

 
Latehar: नगर पंचायत के द्वारा सड़कों पर मवेशियों को खुला नहीं छोड़ने की चेतावनी लगातार दी जा रही है. इसे लेकर व्यापक माइकिंग कराई जा रही है. बावजूद इसके पशुधन पालकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है. कई इलाकों में अब भी सड़कों पर मवेशी खुला घूम रहे हैं. शहर के पहाड़पुरी इलाके में सोमवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला. झुंड में मवेशी सड़कों पर घूम रहे थे. बता दें कि नगर प्रशासक ने इस संबंध मे एक आम सूचना जारी किया है. इसे भी पढ़ें-बालूमाथ">https://lagatar.in/balumaths-anand-selected-for-the-post-of-engineer-in-defense-ministry/">बालूमाथ

के आनंद का रक्षा मंत्रालय में इंजीनियर के पद पर चयन

मवेशी को जब्त कर नीलामी की जायेगी : नगर प्रशासक

उन्होंने आम सूचना में निर्देश दिया है कि अक्सर देखा जाता है पशुधन मालिक रात में गाय, बैल, बछड़े व सूअर आदि को सड़कों पर छोड़ देते हैं. इस कारण आये दिन सड़क जाम व सड़क दुर्घटनायें होती है. आये दिन इसकी शिकायत नगर पंचायत को मिलती है. सड़क दुर्घटनाओं में पशुधन की भी हानि होती है. मृत पशुओं के शवों के निष्पादन में भी नगर पंचायत को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने अपने पशुधनों को सड़कों पर नहीं छोड़ने की अपील की है और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आदेश की अवहेलना की जाती है तो ऐसे पशुधन मालिकों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जायेगी. रात में आवारा घूमने वाले मवेशियों को लावारिश मान कर जब्त कर उसकी नीलामी की जायेगी. बाद में पशुधन मालिका के द्वारा इस संबंध में काई दावा मान्य नहीं होगा. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/ifs-surpasses-ias-ips-in-property-matters/">झारखंड

कैडर : प्रॉपर्टी के मामले में IAS-IPS से भी निकले आगे IFS
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही