Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

Advertisement
Advertisement
Latehar: महाशिवरात्रि के मौके पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में हजारों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं ने अपने व परिवार के सुख शांति की कामना की. बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह चार बजे महारुद्राभिषेक पूजा प्रारंभ हो गयी थी. पंडित मनोज दास शर्मा और महंत जीतू दास के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजन किया. इसके बाद श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी. पुलिस बल को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई बार मशक्कत करनी पड़ी. शिवरात्रि के साथ ही बाजारटांड़ मे लगने वाला वार्षिक मेला प्रारंभ हो गया. इसके अलावा शहर के सोमेश्वर शिव मंदिर लघु सिंचाई विभाग, जुबली चौक, बिजली आफिस व मंडल कारा स्थित शिव मंदिरों मे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं ने मौके पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र आदि से पूजा अर्चना की. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihars-daughter-maithili-thakur-received-national-creators-award-pm-modi-praised/">बिहार

की बेटी मैथिली ठाकुर को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड, पीएम मोदी ने की प्रशंसा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/prachin-shiv-mandir-me-lagi-katar-_506-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

ग्रामीण इलाकों में भी महाशिवरात्रि की धूम

रेलवे स्टेशन क्षेत्र के बाजारटांड़ स्थित श्री सोमेश्वर शिव मंदिर में भी भक्तों ने भगवान शिव को जल अपर्ण किये. बरवाडीह के पहाड़ी शिव मंदिर समेंत अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. महुआडांड़.प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों के अलावा बेलटोली नदी के समीप स्थित शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. झारखंड व छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित टांगीनाथ मंदिर व कैलाश गुफा में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. जिले के गारू, मनिका व बालूमाथ प्रखंड क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि की धूम रही. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-car-caught-fire-on-gt-road-liquor-was-kept-hidden-in-the-burner/">धनबाद

: जीटी रोड पर कार में लगी आग, बर्नेट में छिपाकर रखी गई थी शराब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही