Search

 
 
 

लातेहार : नवनिर्मित देवी मंडप में भगवती की प्राण प्रतिष्ठा, उमड़े श्रद्धालु

 
Barwadih, Latehar:  छिपादोहर रेलवे स्टेशन के समीप नवनिर्मित देवी मंडप में देवी मां की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय यज्ञ रविवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम के आखिरी दिन देवी मां को डोली में बिठाकर श्रद्धालुओं द्वारा पूरा छिपादोहर में भ्रमण कराया. नवनिर्मित देवी मंडप नौ देवी मां की पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गयी. नवनिर्मित देवी मंडप का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि अजय सोनी, विधायक प्रतिनिधि तेतर यादव, छिपादर मुखिया वेरोनिका कुजूर आदि मौजूद थे. इस मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया. माता रानी के नौ रूपों की झांकी निकाली गयी. भगवान शंकर व माता पार्वती की झांकी देख कर श्रद्धालुओं भाव विभोर हो गये. कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडली के संरक्षक दीपा देवी, माधुरी देवी एवं मंजू देवी, अरुण प्रसाद, मुन्ना गुप्ता, पवन गुप्ता, राजू प्रसाद, निजामुद्दीन अंसारी, रविंद्र राम, विजय यादव, सरवन सिंह, डॉ सुशील, सुरेंद्र राम, आनंद प्रसाद, दीपक प्रसाद व मुकेश चंद्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dozens-of-people-left-congress-and-joined-ajsu-party/">हजारीबाग

: कांग्रेस छोड़ दर्जनों लोगों ने थामा आजसू पार्टी का दामन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही