Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया

Advertisement
Advertisement
Latehar :  श्रावण मास की पहली सोमवारी को शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा. अहले सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया और अपने व परिवार के सुख शांति की कामना की. शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी. यहां प्रात: चार बजे से ही पूजा अर्चना शुरू हो गयी थी. मंहत जीतू दास व मनोज दास शर्मा के सानिध्य में यहां पूजा अर्चना संपन्न करायी गयी. लघु सिंचाई विभाग परिसर स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर, जुबली चौक, बिजली ऑफिस और शिव परिवार सह पंचमुखी हनुमान मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-car-found-in-an-accident-2-dead-4-injured/">कोडरमा

:  दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली कार, कार सवार 2 की मौत, 4 घायल)

पहाड़ी शिव मंदिर में शिव भक्तों का तांता लगा रहा

Barwadih :  पहली सोमवारी को प्रखंड के सभी शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से भीड़ लगी थी. पहाड़ी शिव मंदिर मेंभी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा. कई श्रद्धालु कोयल-औरंगा नदी संगम स्थल से जल उठाकर बोल बम का नारा लगाते 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पहाड़ी शिव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया. बाजार स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, थाना परिसर, छिपादोहर, लाभर नाका, मंडल, कुटमू व सराईडीह स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल अर्पित किया.  इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-crowds-of-devotees-thronged-pagodas-on-the-first-monday-of-sawan/">कोडरमा

: सावन की पहली सोमवारी में शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पहली सोमवारी पर महिला, पुरूष व बच्चों की खासी भीड़ देखने को मिली

Mahuadand : श्रावण माह की पहली सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र के बाजार स्थित शिव मंदिर समेत रामपुर, चटकपूर व बरदौनी समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल चढ़ाया. इस अवसर पर महिला, पुरूष व बच्चों की खासी भीड़ देखने को मिली. लोगों ने जलाभिषेक कर अपने और अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की. बेलटोली गांव स्थित सरना स्थल (शिव मंदिर) व छठ घाट स्थित शिवाला मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-in-action-mood-as-soon-as-he-returned-to-patna-told-bjp-a-big-liar-party/">पटना

लौटते ही एक्शन मूड में नजर आये तेजस्वी यादव, बीजेपी को बड़का झूठा पार्टी बताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही