Search

 
 
 

लातेहारः होटलों-मिठाई दुकानों में डीएफएसओ का छापा, 40 किलो जलेबी व लड्डू नष्ट

डीएफएसओ डॉ मोईन अख्तर के नेतृत्व में विभाग की टीम ने शहर के कई इलाकों में होटलों, मिठाई दुकानों, मीट दुकानों व रेस्टोरेंट में औचक छापेमारी कर संघन जांच की. इस दौरान मिठाई दुकान से काफी पुराना करीब 40 किलो जलेबी व लड्डू जब्त कर नष्ट कराया गया.
 

Latehar : होली पर्व को देखते हुए लातेहार जिला प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक के लिए सख्ती शुरू कर दी है. डीसी उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (डीएफएसओ) डॉ मोईन अख्तर के नेतृत्व में विभाग की टीम ने शहर के कई इलाकों में होटलों, मिठाई दुकानों, मीट दुकानों व रेस्टोरेंट में औचक छापेमारी कर संघन जांच की. इस दौरान मिठाई दुकान से काफी पुराना करीब 40 किलो जलेबी व लड्डू जब्त कर नष्ट कराया गया.


टीम ने शहर के मेन रोड,  थाना चौक, स्टेशन रोड स्थित दुकानों में  खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, पैकेजिंग व लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों की जांच की. मेन रोड स्थित कल्लू मीट शॉप में मीट कटिंग में प्रयोग होने वाली लकड़ी की ठीक से साफ-सफाई नहीं होने पर दुकानदार पर 500 रुपये जुर्माना लगाया गया.


रेस्टोरेंट व भोजनालयों में बेचे जा रहे पनीर, उपयोग होने वाले तेल, हल्दी आदि की गुणवत्ता की जांच की गई. कुछ अस्थाई भोजनालयों में ऐसी सामाग्रियों का उपयोग किया जा रहा था, जिसमें बैच नंबर,  निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं थी. उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया. वहीं, मेन रोड स्थित मिश्रा स्वीट्स में काफी पुरानी लड्डू पाया गया. उसे मौके पर नष्ट करा दिया गया. स्टेशन रोड स्थित मेसर्स सुनील होटल में बेची जा रही जलेबी में अखाद्य रंगों की पुष्टि होने पर लगभग 40 किलो जलेबी को मौके पर ही नष्ट किया गया. आधा दर्जन प्रतिष्ठान बिना फूड लाइसेंस के चल रहे थे. उन्हें लाइसेंस जल्द बनवाने का नोटिस थमाया गया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही