Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : धर्मेंद्र महतो बने बालूमाथ थाना के प्रभारी, दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च

Advertisement
Advertisement
Balumath (Latehar) : एसपी अंजनी अंजन ने चंदवा थाने में पदस्थापित 2018 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार महतो को बालूमाथ थाना का प्रभारी नियुक्त किया. इससे पूर्व भी एक अप्रैल 2021 से छह अप्रैल 2022 तक धर्मेंद्र कुमार महतो बालूमाथ थाना प्रभारी का दायित्व निभा चुके हैं. बालूमाथ पदस्थापना से पूर्व हेरहंज थाना प्रभारी के रूप में कार्य करने का उनका पुराना अनुभव रहा है. (पढ़ें, जल्द">https://lagatar.in/the-wait-for-lawyers-looking-to-become-senior-advocates-will-soon-end/">जल्द

खत्म होगा वरीय अधिवक्ता बनने की राह देख रहे वकीलों का इंतजार)

कोयला कारोबारी पर हमले के बाद डीजीपी ने तत्कालीन प्रभारी प्रशांत प्रसाद को किया था निलंबित

बता दें कि कोयला कारोबारी राजेंद्र प्रसाद साहू पर 12 अगस्त 2023 को जानलेवा हमला हुआ था. इसके दो दिन बाद यानी 14 अगस्त को उनकी मौत हो गयी थी. इसको लेकर 17 अगस्त को प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह से मुलाकात की थी और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा किया था. इसके बाद डीजीपी ने तत्काल प्रभाव से तत्कालीन बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद को निलंबित कर दिया था. तब से बालूमाथ थाना प्रभारी का पद प्रभार स्वरूप बालूमाथ पुलिस इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार को सौंपी गयी थी. दो महीने के कार्यकाल में शशि रंजन कुमार ने कई कांडों का भी खुलासा किया है. इसे भी पढ़ें : मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-ed-court-issues-non-bailable-warrant-of-birendra-rams-associate-mukesh-mittal/">मनी

लॉन्ड्रिंग केस : ED कोर्ट ने बीरेंद्र राम के सहयोगी मुकेश मित्तल का नन बेलेबल वारंट जारी किया

दूसरी खबर 

दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

Balumath (Latehar) :  दुर्गापूजा में शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बालूमाथ पुलिस इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार व सीओ आफताब आलम के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. बालूमाथ थाना परिसर से फ्लैग मार्च शुरू हुआ, जो एनएच 22 में थाना चौक, न्यू बस स्टैंड होते हुए दुर्गा मंडप, गालिब कॉलोनी, बाजार टांड, जामा मस्जिद चौक, तेली टोला, देवी मंडप रोड, चेक नाका, शहीद चौक समेत पूरे शहर का भ्रमण किया. फ्लैग मार्च में पुलिस अवर निरीक्षक कुबेर साव, नीतीश कुमार, सुबोध कुमार, दुती कृष्णा महतो, सहायक अवर निरीक्षक एसके शर्मा, संजय कुमार चौधरी समेत भारी संख्या में पुलिस जवान एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए.

सीसीटीवी पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

फ्लैग मार्च के दौरान पूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया गया.  शशिरंजन कुमार और आफताब आलम ने संयुक्त रूप से कहा कि बालूमाथ पुलिस एवं प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न करने के लिए पूरी मुस्तैदी एवं सक्रियता से तैयार है. आसमाजिक तत्व एकता व सौहार्द बिगाड़ने का दुस्साहस ना करें. पुलिस इन सभी से निपटने के लिए तैयार है. कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी से हर गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-airport-major-accident-averted-due-to-indigo-pilots-wisdom/">रांची

एयरपोर्ट : इंडिगो पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, इंजन में खराबी के बाद उड़ान रोकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही