Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जन सेवकों का धरना नौवें दिन भी जारी, जिप सदस्य ने किया समर्थन

Latehar:  जिले के जनसेवक अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को नौवें दिन भी समाहरणालय के सामने धरना पर बैठे. बुधवार को बरवाडीह के जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर जन सेवकों की हड़ताल को सही बताया और उनका समर्थन किया. उन्होंने जन सेवकों की मांगों को पूरा करने की अपील झारखंड सरकार से की. कहा कि 10 साल तक सेवा लेने के बाद ग्रेड पे कम करना जन सेवकों के साथ अन्याय है. वहीं समर्थन देने के लिए जन सेवकों ने जिप सदस्य कन्हाई सिंह के प्रति आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-how-could-a-scoundrel-like-ravana-tolerate-the-growing-tail-of-gentleman-hanuman-sadhvi/">धनबाद

: रावण जैसे दुर्जन को सज्जन हनुमान की बढ़ती पूंछ कैसे सहन होती : साध्वी

ग्रेड पे घटाने का विरोध

मौके पर झारखंड राज्य जन सेवक संघ के जिला अध्यक्ष रामनाथ यादव ने कहा कि वर्ष 2012 में कृषि व गन्ना विकास विभाग द्वारा 1,836 जनसेवकों की बहाली 2400 ग्रेड पे पर की गई थी. 10 साल बाद जब प्रमोशन और एमएसीपी का समय आया तो जनसेवकों का ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 कर दिया गया. वहीं संघ सचिव लव कुमार पासवान ने 2012 में बहाल सभी जनसेवकों को एमएसीपी का लाभ देने व राज्य वरीयता सूची प्रकाशित करने और ग्रेड-पे 4200 करने की मांग की है. जबकि प्रवक्ता रघुनंदन राम ने कहा कि नौ दिनों से जन सेवक धरना दे रहे हैं. सरकार की हठधर्मिता के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मौके पर ये रहे मौजूद

धरना में प्रकाश कुमार, सुजाता कुमारी, रीना कुमारी, स्नेह लता टोप्पो, अनिता कुमारी, संकेत सत्यम, संजय मिंज, प्रभात भगत, साकेत कुमार, देवलाल राम, अरविंद रोशन गृद्धा, चंदन कुमार, राहुल रंजन, रामसागर राम, संतोष उरांव, अरविंद रवि, समीन सुमन, अंकित एक्का, नारायण भोक्ता, सूरज कुमार, राकेश रौशन कुजूर, समीर सुमन, सर्वेश सिंह, सत्येंद्र उरांव, अर्पण तिग्गा, उमेश कुजूर, विल्सन लकड़ा, श्याम सागर पांडेय, राजेश कुमार व सूर्य प्रकाश समेत कई जनसेवक शामिल थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/12188-farmers-of-jharkhand-got-the-benefit-of-pm-kusum-yojana/">झारखंड

के 12188 किसानों को मिला पीएम कुसुम योजना का लाभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही