Search

 
 
 

लातेहारः डीआईजी पहुंचे महुआडांड़, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त करने का दिया निर्देश

डीआईजी कौशल किशोर गुरुवार को लातेहार जिले के महुआडांड़ पहुंचे. जिला पुलिस  बल के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया. डीआईजी ने महुआडांड़ एसडीपीओ कार्यालय का निरक्षण किया और अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की.
 

Latehar : पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी कौशल किशोर गुरुवार को लातेहार जिले के महुआडांड़ पहुंचे. जिला पुलिस  बल के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया. डीआईजी ने महुआडांड़ एसडीपीओ कार्यालय का निरक्षण किया और अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं नक्सल विरोधी अभियानों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त करने, वाहन जांच व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया.


उन्होंने थानों में दर्ज लंबित मामलों की समीक्षा की और शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. फरार आरोपियों व वारंटियों की धर0-पकड़ के लिए लगातार छापामारी चलाने को कहा. डीआईजी ने थाना प्रभारियों को आम लोगों के साथ बेहतर संवाद कर उनके मामलों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कही. बैठक में एसडीपीओ शिवपुजन बहेलिया, थाना प्रभारी मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे.

 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही