Search

 
 
 

लातेहार : डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

 
Latehar: लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं धनबल का प्रयोग रोकने के लिए पलामू डीआईजी वाईएस रमेश ने शुक्रवार को जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की. बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन व प्रशिक्षु आइपीएस ललित मीणा मुख्य रूप से मौजूद थे. डीआईजी रमेश ने लोकसभा चुनाव को लेकर जिले मे सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैयारियों की जानकारी पुलिस अधीक्षक अंजन से ली. उन्होने जिले के उग्रवाद प्रभावित इलाको मे सुरक्षा बलो को पूरी एहतियात बरतते हुए ड्यूटी करने का निर्देश दिया. लातेहार जिला के सीमावर्ती इलाको मे लगातार पुलिसिया अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया. एसपी अंजन ने मैप के माध्यम से जिले के अति संवेदनशील क्षेत्रों के बारे में बताया और पुलिस द्वारा किये गये तैयारी से डीआईजी रमेश को अवगत कराया. बैठक में एसडीपीओ अरिवंद कुमार, वेंकटेश कुमार व कुमार सत्यम, हिमांशु चंद्र मांझी, लातेहार थाना प्रभारी पीके सिन्हा, मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, महुआडांड थाना प्रभारी अविनाश कुमार व एसआई राधेश्याम कुमार समेत चंदवा, बालुमाथ, हेरंहज व बारियातु थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-how-many-land-mafias-were-actioned-against-how-many-were-on-bail/">हाईकोर्ट

ने पूछा- कितने भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई,कितने बेल पर?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही