Search

 
 
 

लातेहारः डीआईजी ने मनिका थाना का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

डीआईजी ने थाना प्रभारी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्ती करने, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने, सूचना तंत्र को और मजबूत करने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारंट  व कुर्की की ससमय तामिला कराने का निर्देश दिया.
 

Latehar : पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने गुरुवार को लातेहार जिले के मनिका थाना का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना में अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, हाजत, आगंतुक पंजी, लंबित कांडों की स्थिति व विधि-व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कहा कि विधि व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बेहतर पुलिसिंग के लिए टीमवर्क के साथ काम करने की बात कही.


डीआईजी ने थाना प्रभारी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्ती करने, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने, सूचना तंत्र को और मजबूत करने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारंट  व कुर्की की ससमय तामिला कराने का निर्देश दिया. उन्होंने थाना में आने वाले मामलों व शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निबटारा करने व पीड़ितों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने की नसीहत दी. मौके पर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, पुलिस निरीक्षक दुलार चौड़े सहित थाना के अन्य पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही