Search

 
 
 

लातेहार : स्‍कॉर्पियो व पिकअप वैन में सीधी टक्‍क्‍र, युवक घायल

पिकअप वैन पार्सल लेकर बरवाडीह जा रहा था. टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गयी. इस दुर्घटना में सुनील पूर्ति को हल्‍की चोट आयी हैं.
 

 Latehar :  लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के दुबियाखाड़ ग्राम के पास हुई सड़क दुर्घटना मे एक युवक घायल हो गया.

 

जानकारी के अनुसार पुटुआगढ़ निवासी सुनील पूर्ति अपने स्‍कॉर्पियो वाहन (जेएच 01एफएन- 8848) से जा रहे थे. इसी क्रम में दुबियाखाड़ के भोसड़िया मोड़ के पास एक पिकअप वैन (जेएच 01 इआर--6105) से उनकी सीधी टक्‍क्‍र हो गयी.

 

 पिकअप वैन पार्सल लेकर बरवाडीह जा रहा था. टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गयी. इस दुर्घटना में सुनील पूर्ति को हल्‍की चोट आयी हैं.

 

उनके कान के पास चोट लगी है, जिसमें से खून निकल रहा था. लेकिन स्‍कॉर्पियो वाहन को काफी क्षति पहुंची है. स्‍थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि इतनी भीषण दुर्घटना होने के बाद भी किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

 

   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही