Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर, तीन की मौत

Balumath, Latehar:  बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बालूमाथ-पांकी मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार देर शाम दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में तीन की मौत हो गई वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हेरहंज हाटाटोगरी निवासी सूरज यादव उम्र 20 वर्ष, राहुल यादव उम्र 18 वर्ष और बालूमाथ भैंसादोन निवासी पवन यादव उम्र 21 वर्ष एक बाइक में सवार होकर हाटाटोगरी से बरहमोरिया बाजार किसी आवश्यक कार्य के लिए आ रहे थे. वही दूसरी ओर विपरीत दिशा से हेरहंज चूकू नवाटाड़ निवासी रविन्द्र गंझू उम्र 26 वर्ष, जितेंद्र गंझू उम्र 35 वर्ष एवं झूनीया देवी उम्र 32 वर्ष चंदवा से बाइक में सवार होकर अपने घर चूकू लौट रहा था. इसी दौरान हुम्बू पेट्रोल पम्प के समीप दोनों बाइक आपस में टकरा गई. दोनों बाइकों पर सवार सभी 6 लोग घायल हो गए. इसके बाद हेरहंज पुलिस ने सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. चिकित्सक संजय कुमार सिद्धार्थ के जांच के बाद सूरज कुमार यादव हाटाटोगरी, जितेन्द्र गंझू, रविन्द्र गंझू चूकू नवाटाड़ हेरहंज को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरी ओर तीनों घायलों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. चिकित्सक ने बताया कि तीन घायलों में एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-flag-march-under-the-leadership-of-dc-sp-keeping-an-eye-on-the-miscreants/">लातेहार

: डीसी-एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, उपद्रवियों पर नजर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही