Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दुर्गाबाड़ी मंदिर जाने वाली सड़क पर बहता है गंदा पानी, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

Advertisement
Advertisement
Mahuadad (Latehar): शहर के दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर में हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. पूजा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं. संध्या आरती में भी काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं. लेकिन श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है. दरअसल दुर्गाबाड़ी जाने वाली सड़क पर नाली का गंदा पानी बहता रहता है. मंदिर तक पहुंचने के लिए मुख्य बाजार की सड़क बदहाल है. कचरा पेटी और नाली के अभाव में कई जगहों पर कचड़ों का अंबार लगा हुआ है. प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है. प्रखंड के शास्त्री चौक से दीपाटोली सड़क तक, बिरसा चौक, महावीर मंदिर के रास्ते पर, पकरीटोला मोहल्ला समेत अन्य कई जगहों पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इससे श्रद्धालुओं को मंदिर और पंडालों में आने जाने में परेशानी हो रही है. प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-jharkhandi-cultural-program-and-meeting-will-be-organized-in-sirum-on-martyrdom-day/">चांडिल

: शहादत दिवस पर सिरुम में झारखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम व सभा का होगा आयोजन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही