Search

 
 
 

लातेहार : दिव्यांग युवती को नहीं मिला अबुआ आवास, डीसी से गुहार

 
Latehar:  महुआडांड़ की दिव्यांग युवती अनूपा लकड़ा ने अबुआ आवास की सूची से उसका नाम हटा देने की शिकायत उपायुक्त गरिमा सिंह से की है. अनूपा महुआडांड़ प्रखंड के परहाटोली पंचायत के ग्राम कूरो कला गांव की रहने वाली है. मंगलवार को उसने समाहरणालय पहुंच कर उपायुक्त को आवेदन सौंपा. आवेदन में अनूपा ने बताया कि उसे आवास की नितांत आवश्यकता है. अपने पंचायत में लगी आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम में उसे आवास उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया था. अनूपा ने आरोप लगाया कि पंचायत कर्मियों ने सूची से उसका नाम काट दिया है. उसने बताया कि वह एक पैर से पूरी तरह दिव्यांग है. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ को भी आवास के लिए आवेदन दिया था, लेकिन वहां भी नहीं मिला. एक महीने तक प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद उपायुक्त से आवास उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया है. अनूपा ने बताया कि उपायुक्त ने उसे आवास दिलाने का आश्वसन दिया है. इसे भी पढ़ें-नीतीश">https://lagatar.in/11-candidates-including-nitish-kumar-rabri-devi-are-sure-to-become-mlc-there-will-be-no-fight/">नीतीश

कुमार, राबड़ी देवी समेत 11 उम्मीदवारों का MLC बनना तय, नहीं होगी फाइट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही