Search

 
 
 

लातेहार : प्रखंड प्रमुख के खिलाफ 2 अगस्त को होगा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व मतदान

 
Ashish Tagore Latehar : सदर प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर दो अगस्त को चर्चा करायी जायेगी. चर्चा के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जायेगा. मतदान अनुमंडल कार्यालय परिसर कराया जायेगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. बता दें कि सदर प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 23 है. इन पंचायत समिति सदस्यों में से 17 सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का आवेदन पीठासीन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार को दिया था. इसे भी पढ़ें - पाकुड़">https://lagatar.in/tree-fell-due-to-heavy-rain-in-pakur-main-road-leading-to-dumka-jammed-for-hours/">पाकुड़

में भारी बारिश से गिरा पेड़, दुमका जाने वाली मुख्य सड़क घंटों जाम

पंचायत समिति सदस्यों ने लगाया है आरोप

पंचायत समिति सदस्यों का आरोप है कि प्रखंड प्रमुख के किसी पंचायत समिति सदस्य की बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं. जब कोई सदस्य अपने क्षेत्र की समस्याओं को उनके सामने रखता है, तो वे उसे अनसुना कर देते हैं. इस कारण उनके क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है. पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि उन्हें लगा कि उनकी बातों को प्रखंड प्रमुख सुनेंगे. लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गयी, तो उन्होंने अविश्वास का प्रस्ताव लाया है. पीठासीन पदाधिकारी को आवेदन देने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रमुख के कार्यालय में तालाबंदी कर दी है. वहीं सूत्रों के मुताबिक, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रभावशाली लोगों के संपर्क में हैं. कई राजनीति दलों के नेताओं से संपर्क कर अविश्वास प्रस्ताव में पंचायत समिति सदस्यों को मैनेज करने मे लगे हैं. सूत्र यह भी बताते हैं कि प्रखंड प्रमुख द्वारा पंचायत समिति सदस्यों को प्रभावित करने के लिए वनभोज और लगातार बैठकें की जा रही हैं. हालांकि दूसरा खेमा अपना नया प्रखंड प्रमुख चुनने के मूड में है और इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें -विष्णु">https://lagatar.in/vishnu-aggarwal-and-chhavi-ranjan-used-to-talk-through-whatsapp-and-facetime-confidential-documents-were-also-transacted/">विष्णु

अग्रवाल और छवि रंजन व्हाट्सप और फेसटाइम के जरिए करते थे बात, गोपनीय दस्तावेजों का भी होता था लेनदेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही