Search

 
 
 

लातेहार : भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में चुनाव पर चर्चा

 
Balumath, Latehar: भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल कार्यसमिति की बैठक अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधारी यादव एवं रामजी सिंह उपस्थित थे. भाजपाइयों ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. बैठक में भाजपा की पथ सभा कार्यक्रम को प्रखंड के सभी पंचायतों में आयोजित करने एवं भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया. आगामी 11 मई को सिमरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रणनीति बनायी गयी. हर एक पंचायत से भाजपा कार्यकर्ताओं से उस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गयी. मौके पर अमित कुमार, सूरज शाह, विजय यादव, रामकुमार गुप्ता, अशोक साहू, रंजीत गुप्ता, प्रदीप यादव, अखिलेश भोक्ता, सोमनाथ भगत, शैलेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, महावीर तूरी, रघुनंदन सोनी, अर्जुन, विजय साव, विजय ठाकुर, पवन यादव, जितेंद्र साव, नरेंद्र रजक, सतेंद्र कुमार भगत, महेंद्र यादव, पंकज सिन्हा, प्रमेश पांडे, नकुल साव, तुलसी साव, अर्जुन सिंह, गजेंद्र हिमांशु, मोहन पांडे, रामप्रवेश राम, दिलमणि यादव, मनोज राम, मनोज साव व बैजनाथ यादव समेत दर्जनों भाजपाई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-झूठ">https://lagatar.in/pm-modi-ruled-for-10-years-with-the-help-of-lies-tejashwi/">झूठ

के सहारे पीएम मोदी ने 10 साल किया राज : तेजस्वी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही