Search

 
 
 

लातेहार : दुर्गा पूजा समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

 
Latehar : शहर के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति धर्मपुर में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता मोहन राम ने की. बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों को ले कर विचार-विमर्श किया गया. बता दें कि समिति के द्वारा इस वर्ष पहली बार दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है. इसे लेकर धर्मपुर मुहल्ले में उत्साह का माहौल है. समिति के संरक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष समिति ने पहली बार दुर्गा पूजा कराने का निर्णय लिया है. सीमित संसाधन में वैदिक रीति रिवाजों से पूजा-अर्चना की जायेगी. उन्होंने इस अनुष्ठान में तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की है. मौके पर समिति के सदस्य आलोक रंजन, रमेश गुप्ता, नीरज कुमार, बबन पासवान, मनोज गुप्ता, रवि करण, जयप्रकाश, वीरेंद्र प्रसाद व अंशु कुमार समेत समिति के कई सदस्य उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें–हरियाणा">https://lagatar.in/nitish-kumar-sharad-pawar-yechury-chautala-badal-tejashwi-gathered-in-haryanas-rally-shouted-to-defeat-modi-in-2024/">हरियाणा

की रैली में जुटे नीतीश कुमार, शरद पवार, येचुरी, चौटाला, बादल, तेजस्वी, 2024 में मोदी को हराने की हुंकार भरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही