Search

 
 
 

लातेहार: भाजपा जिला कार्यालय में बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम

 
Latehar: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता जिला पंकज सिंह ने की. इसमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. भाजपा के प्रदेश कायकारिणी समिति सदस्य रघुराज पांडेय ने कहा कि 2025-26 के आम बजट में विकसित भारत निर्माण की बुनियाद रखी गयी है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी समाज के वर्गों व नागरिकों का  ख्याल रखा है. मोदी जी ने बेहतर भविष्य के लिए मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को फिर दोहराया ताकि उसकी क्षमता बढ़ाई जा सके. पांडेय ने आगे कहा कि अन्नदाता किसानों के समग्र कल्याण के लिए प्रधानमंत्री धन्य धन्य कृषि योजना की घोषणा की गयी है. कृषि क्षेत्र में रोजगार की कमी को दूर करने के लिए एक व्यापक बहुत क्षेत्रीय ग्रामीण समृद्धि और लचीलापन कार्यक्रम शुरुआत की गयी है. विश्व स्तरीय शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया है. युवाओं को उन्नत कौशल अगले पांच वर्षों में 50 हजार अटल प्रयोगशाला स्थापित करने की योजना की घोषणा की गई है. सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के कल्याण के माध्यम से अमृत काल का वर्तमान बजट यह स्वीकार करता है कि मानव संसाधन क्षमता का विकास आर्थिक वृद्धि का तीसरा महत्वपूर्ण स्तंभ है. कहा कि इस बजट में आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 कार्यक्रम को सशक्त बनाया गया है. मध्यम और लघु उद्योगों के लिए क्रेडिट गारंटी कर को 5 करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ रुपए किया गया है. बजट में गरीब, महिला, युवा एवं किसान सभी का ख्याल रखा गया है. चर्चा के बाद उन्‍होंने प्रेस को भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन जिला  महामंत्री अमलेश सिंह ने किया. मौके पर  प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, गोविंद प्रसाद, छोटू राजा, राजेंद्र यादव, सुरेश उरांव समेत भाजपा के कई पदधारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – 1984">https://lagatar.in/1984-anti-sikh-riots-former-congress-mp-sajjan-kumar-sentenced-to-life-imprisonment-police-had-sought-death-sentence/">1984

का सिख विरोधी दंगा : कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा, पुलिस ने मांगी थी फांसी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही