Search

 
 
 

लातेहार: नौकरी व मुआवजे की मांग को लेकर विस्थापित रैयतों का 32वें दिन भी धरना जारी

जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के पिंडारकोम ग्राम में मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर विस्थाrपित रैयतों का धरना बुधवार को 32वें दिन भी जारी रहा. रैयतों ने बताया कि उनकी लगभग 35 एकड़ रैयती भूमि पर सीसीएल अपनी सहूलियत के लिए उनकी 35 एकड़ भूमि पर सड़क निर्माण व ट्रक पार्किंग का निर्माण करा रहा है.
 

Latehar: जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के पिंडारकोम ग्राम में मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर विस्थाrपित रैयतों का धरना बुधवार को 32वें दिन भी जारी रहा. रैयतों ने बताया कि उनकी लगभग 35 एकड़ रैयती भूमि पर सीसीएल अपनी सहूलियत के लिए उनकी 35 एकड़ भूमि पर सड़क निर्माण व ट्रक पार्किंग का निर्माण करा रहा है. 

 

रैयतों ने कहा कि यहां से सीसीएल कोयला का खनन कर परिवहन करायेगा. लेकिन अधिग्रहण किये गये भूमि के एवज में न तो उन्हेंी  कोई मुआवजा दिया जा रहा है और ना ही नौकरी दी जा रही है. इसे  लेकर सीसीएल प्रबंधन को कई बार आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. 

 

रैयतों ने बताया कि पहले उन्हें बताया गया कि ट्रक से कोयला का परिवहन कराया जायेगा, इस आश में उन्होंबने ट्रक भी खरीदे थे, लेकिन अब सीसीएल और पीएनएमएल कंपनी की सांठगांठ से हाईवा के माध्यम से कोयला ढुलाई कराने की योजना बनाई जा रही है. इसे स्वीऔकार नहीं किया जायेगा. 

 

मौके पर  काली यादव, उमेश यादव, मोहन यादव, मुंगेश्वर यादव, दिलीप यादव, कृष्णा यादव, राजेश यादव, सकिंदर यादव, जागेश्वर साव, मो वारिस, मो दानिश, मो अरशद, राजेश राम, मो जुबेर, मो मुस्तफा, झमेंद्र यादव, तिवारी यादव, किशुन यादव, राहुल यादव, अजय यादव, संजय यादव, विनोद यादव, मुकेश यादव, तिलकधारी साव, बसंत साव, राजेंद्र यादव, विकास यादव, दीपु गुप्ता, कमलेश सिंह, मो सिकंदर, नामेश्वर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.


https://lagatar.in/jmm-celebrates-54th-foundation-day-in-dhanbad-cm-hemant-vows-to-create-a-strong-and-self-reliant-jharkhand

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही