Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ओबीसी आरक्षण शून्य करने से नाराजगी, लोगों ने निकला आक्रोश मार्च

Latehar : लातेहार में ओबीसी आरक्षण शून्य होने पर हेरहंज प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश मार्च निकाला गया. मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद व कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे. आक्रोश मार्च भंडार चौक होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय तक गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि लातेहार में ओबीसी को आरक्षण देना होगा. लातेहार के विकास में ओबीसी समुदाय की अहम भूमिका है. लातेहार में ओबीसी की बहुलता है, बावजूद ओबीसी का आरक्षण शून्य कर दिया गया है. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि लातेहार में ओबीसी को आरक्षण दिलाने वाला ही फिर से विधायक बन सकेगा. मौके पर रंजीत कुमार जायसवाल, देवनंदन प्रसाद, दिनेश यादव, विजय गुप्ता, दिनेश्वर यादव, महेंद्र प्रसाद, घनश्याम प्रसाद, नंदन प्रसाद, विकास जायसवाल, वीरेंद्र प्रसाद, अमरेश कुमार व शंभू प्रसाद आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-ban-on-playing-dj-in-ram-navami-continues-prohibitory-orders-will-remain-in-force/">हजारीबाग

: रामनवमी में डीजे बजाने पर प्रतिबंध जारी, लागू रहेगी निषेधाज्ञा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही