Search

 
 
 

लातेहार : ग्रामीणों के बीच मुफ्त चश्मा का वितरण

 
Balumath, Latehar: बालूमाथ प्रखंड के धाधू पंचायत के मकईयाटाड़ गांव में डॉ अभिषेक कुमार सिंह द्वारा उपलब्ध कराये गये चश्मा का नि:शुल्क वितरण किया गया. समाजसेवी हीरो यादव के नेतृत्व में 105 ग्रामीणों के बीच मुफ्त में चश्मा वितरण किया गया. इसकी जानकारी देते हुए डॉ अभिषेक कुमार एवं हीरो यादव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मकईयाटाड़ गांव में 105 ग्रामीणों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था. इसके बाद आज उन सभी के बीच मुफ्त में चश्मा का वितरण किया गया है. डॉ सिंह ने कहा कि गरीब और असहाय ग्रामीणों की मदद की जानी चाहिए. चश्मा वितरण के मौके पर डॉ राहुल कुमार गुप्ता, डॉ सागर गुप्ता, गणेश यादव, टीपू गंझू, प्रयाग लोहार व सुरेंद्र ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-has-to-be-made-an-ideal-district-in-the-field-of-agriculture-arjun-munda/">सिमडेगा

को कृषि के क्षेत्र में आदर्श जिला बनाना है : अर्जुन मुंडा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही