Search

लातेहारः गर्भवती महिलाओं के बीच पोषाहार का वितरण

Latehar: स्वयंसेवी संस्था वैदिक सोसाइटी के द्वारा शनिवार को बरवाडीह प्रखंड के मंगरा पंचायत सचिवालय में आदिम जनजाति गर्भवती महिलाओं के बीच पोषाहार का वितरण किया गया. बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर व मुखिया बिपिन बिहारी सिंह ने पोषाहार का वितरण किया. कार्यक्रम में आदिम जनजाति परिवार के चयनित 130 लाभुकों के बीच 10 किलो चना, पांच किलो गुड़, पांच किलो अरहर दाल, दो किलो सोयाबीन और दो किलो सरसों तेल वितरित किया गया. इसे पढ़ें- चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-only-one-chapakal-on-a-population-of-250-villagers-forced-to-drink-chuan-water/">चक्रधरपुर

: 250 की आबादी पर मात्र एक चापाकल, चुआं का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण 
संस्था के ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि आदिम जनजाति परिवार की गर्भवती महिलाओं को उचित मात्रा में पोषाहार नहीं मिलने के कारण उनके होने वाले बच्चे कुपोषण का शिकार होते हैं. संतोषी शेखर ने इस कार्य की सराहना की और कहा कि कुपोषण के प्रति आदिम जनजाति परिवारों में जागरूकता लाने के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है. मौके पर वार्ड सदस्य भागवत सिंह, संगीता कुमारी और रंजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rahul-rajak-sentenced-to-25-years-rigorous-imprisonment-for-indecent-act-with-the-girl/">जमशेदपुर

: बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले राहुल रजक को 25 साल सश्रम कारावास की सजा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp