Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, वर्षापात एवं धान की रोपनी की हुई समीक्षा

Advertisement
Advertisement
Latehar : उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देश पर उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा ने जिला कृषि टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में जिले में वर्षापात एवं धान की रोपनी की स्थिति की समीक्षा की गयी. उप विकास आयुक्त ने इस पर विस्तृत रिर्पोट सौपने का निर्देश दिया. उन्होंने खाद व कीटनाशक दवाइयों की उपलब्धता, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान एवं पशुपालन योजनाओं की भी समीक्षा की और कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-target-to-install-artificial-limbs-calipers-to-150-differently-abled-people/">धनबाद

: 150 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स लगाने का लक्ष्य

कृषि समन्वयक और किसान सलाहकारों को निर्देश

उप विकास आयुक्त ने कृषि समन्वयक और किसान सलाहकारों को आकस्मिक फसलों की जानकारी किसानों को देने का निर्देश दिया, ताकि किसान अनियमित मॉनसून में वैकल्पिक खेती कर सकें. उन्होंने झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत किसानों के निबंधन की भी समीक्षा की. बैठक में उन्होंने जिले के खाद व बीज के थोक विक्रेताओं की जानकारी ली. उप विकास आयुक्त ने संभावित सुखाड़ को ले कर आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश कृषि व पशुपालन पदाधिकारियों को दिये. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी राम शंकर प्रसाद, विद्युत कार्यपालक अभियंता मो. शमशाद, एलडीएम शांति प्रसाद टोप्पो, आत्मा परियोजना के सहायक निदेशक एसके झा, खाद विक्रेता अनूप कुमार महलका उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें–रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ntpc-registers-62-per-cent-increase-in-coal-production/">रांची:

NTPC ने कोयला उत्पादन में 62 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही