Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : झारखंड आंदोलनकारियों का जिला सम्मेलन, सरकार पर ठगने का आरोप

Latehar: स्थानीय आदिवासी वासावड़ा में झारखंड आंदोलनकारियों का जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुरलीधर प्रसाद जबकि संचालन चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी सत्येंद्र सिंह ने किया. सम्मेलन में मुरलीधर प्रसाद ने कहा कि झारखंड बने 23 साल होने को हैं लेकिन अभी तक झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित नहीं किया जा सका है. इससे सभी झारखंड आंदोलनकारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने अपनी जवानी झारखंड अलग राज्य बनाने में लगा दी और आज 23 साल बीत जाने के बाद भी सरकार के द्वारा आंदोलनकारियों को न तो मान- सम्मान दिया जा रहा है और ना ही किसी प्रकार का कोई पेंशन या सुविधा. इसे भी पढ़ें: 11">https://lagatar.in/sibal-will-present-new-vision-of-india-on-march-11-said-i-did-not-sit-to-criticize-i-will-reform-modi-ji/">11

मार्च को न्यू विजन ऑफ इंडिया पेश करेंगे सिब्बल, कहा, मैं आलोचना करने नहीं बैठा, मोदी जी को सुधार दूंगा

झारखंड आंदोलनकारी मंच का गठन

सम्मेलन में सर्वसम्मति से झारखंड आंदोलनकारी मंच का गठन किया गया. इसका जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सचिव नंदकिशोर सिंह, कोषाध्यक्ष बृजलाल गुप्ता एवं संरक्षक के रूप में अधिवक्ता बिरसा मुंडा, रंथु राम, प्रभात, मुठ कुमराम व प्रमोद बनाया गया. जबकि जिला कार्यकारिणी सदस्यों में शिवलाल उरांव, सुरेश उरांव, दिनेश चंद्रवंशी, हीरानाथ, गगन सिंह, विष्णु देव गंझू, महेश भगत, प्रमोद गंझू, सुजीत कुमार, नागदेव राम व लालू राम को शामिल किया गया. नव चयनित पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया गया एवं संयुक्त रूप से शपथ ग्रहण कराया गया. मौके पर वीरेंद्र ठाकुर, आफताब आलम खान, राजू भास्कर, कन्हाई सिंह, नागेंद्र प्रसाद, महाभारत पुराण, धनेश्वर उरांव, शंकरुड़ा महेश गंझू, फूलचंद गंझू, नानू गंझू, दीनानाथ राम, मकसूद आलम, सुजीत कुमार, मुकुम राम, रमेश यादव और डॉ. प्रभात मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: चंदवा">https://lagatar.in/candwa-two-thieves-arrested-with-two-quintals-of-illegal-iron/">चंदवा

: दो क्विंटल अवैध लोहा के साथ दो चोर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही