Search

 
 
 

लातेहार : जिला सहकारिता पदाधिकारी ने किया जगराहा डैम का निरीक्षण

 
Chandwa, Latehar: जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोपनो ने चंदवा शहर का वाटर लाइफ लाइन माने जाने वाली जगराहा डैम का निरीक्षण किया. वह मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं. मत्स्य जीवी सहयोग समिति के सदस्यों ने उनसे जगराहा डैम की समस्या से अवगत होने का आग्रह किया था. मौके पर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुदर्शन प्रसाद व ईभा देवी आदि मौजूद थे. उन्होंने डैम की स्थिति को देख चिंता व्यक्त की. समिति के सदस्यों ने बताया कि इस डैम में मछली पालन कर लगभग एक सौ परिवारों का जीविकोपार्जन चलता था लेकिन वर्तमान समय में यहां पर जलकुंभीय पौधों की वजह से मछली पालन का कार्य विगत दो वर्षों से बंद है. अगर जल्द ही डैम की साफ सफाई नहीं कराई गई तो इस डैम का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जायेगा. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि वे इस बात को लेकर जल्द ही जिले की उपायुक्त से मिलेंगी और उन्हें जगराहा डैम की समस्या से अवगत करायेगीं. इसे भी पढ़ें-फेसबुक">https://lagatar.in/facebook-and-instagram-down-users-worried/">फेसबुक

और इंस्टाग्राम डाउन, यूजर्स परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही