alt="" width="600" height="400" /> दृष्टिबाधित निशि रानी ने नीलांबर पीतांबर पर आधारित गीत गाया. स्वर संगम के आशीष टैगोर ने स्वरचित हरी भरी धरती अजब श्रृंगार, यह है अपना देखो लातेहार गीत गा कर लातेहार की नैसर्गिक खुबसूरती से अवगत कराया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल प्रदर्शन में निशि रानी को प्रथम, नाब्या राजपूत को द्वितीय व ऋषिका रंजन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. जबकि समूह नृत्य में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को प्रथम, बालूमाथ को द्वितीय व चंदवा को तीसरा पुरस्कार मिला.
ये रहे मौजूद
मौके पर उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, जिप सदस्य विनोद उरांव, आइटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, एसडीओ शेखर कुमार, उप निवार्चन पदाधिकारी बंधन लांग, डीटीओ संतोष कुमार सिंह, डीपीओ संतोष भगत, डीएसई कविता खलखो, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, एडीपीओ अनूम एम केरकेट्टा, एपीओ रोज मिंज, अविनाश कुमार, रीतेश कुमार, प्रेम व शंकर राम आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-chhau-festival-started-in-the-district-with-jhumkeshwari-puja-after-corona/">आदित्यपुर: कोरोना के बाद झुमकेश्वरी पूजा के साथ जिले में छऊ महोत्सव का हुआ आगाज [wpse_comments_template]

Leave a Comment