Ashish Tagore Latehar: जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में मोटर दुर्घटना दावावाद अधिकरण (Motor Accidents Claims Tribunal) का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अमित कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो नसीर अहमद, प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय, एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा और डीटीओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अमित कुमार ने वाहन दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावावाद व मुआवजा की विस्तृत जानकारी दी. जबकि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नसीर अहमद ने कहा कि जब भी कोई दुर्घटना होती है तो सबसे पहले प्राथमिकता के तौर पर दुर्घटना में प्रभावित व आहत व्यक्ति की जान बचाने का प्रयास किया जाना चाहिए. दुर्घटना के बाद प्रभावित परिवार की स्थिति काफी दयनीय हो जाती है. ऐसे मे पुलिस अनुसंधान निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कर सभी दस्तावेजों को संबंधित न्यायालय को सौंप देना चाहिए ताकि आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर प्रभावित परिवार को न्याय दिलाया सके. इससे समुचित मुआवजा की राशि का आंकलन किया जा सकेगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-babas-palki-yatra-started-during-sai-mahotsav-people-welcomed/">जमशेदपुर
: साईं महोत्सव निकली बाबा की पालकी यात्रा, लोगों ने किया स्वागत
: साईं महोत्सव निकली बाबा की पालकी यात्रा, लोगों ने किया स्वागत [wpse_comments_template]
: साईं महोत्सव निकली बाबा की पालकी यात्रा, लोगों ने किया स्वागत
पुलिस अधिकारियों की भूमिका अहम- स्वाति विजय उपाध्याय
वहीं प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय ने कहा कि एमएसीटी मामले में पुलिस अधिकारियों की भूमिका अहम होती है. पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील होकर जांच प्रतिवेदन समर्पित करना चाहिए. कार्यशाला में मोटर दुर्घटना में प्रभावित परिवार को समय पर एवं उचित मुआवजा दिलवाने की प्रक्रिया के प्रावधान और सरलीकरण पर चर्चा की गयी. डीटीओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय दुर्घटना कभी भी हो सकती है. उन्होंने सुरक्षित व यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने की अपील की. अधिवक्ता संजय कुमार ने कार्यशाला की सराहना की है. कहा कि इससे दुर्घटना पीड़ितों को समुचित राहत प्रदान करने में यह मील का पत्थर साबित होगा. मौके पर एसडीओ शेखर कुमार, प्रभारी उप समार्हता श्रेयांस कुमार, बीडीओ मेघनाथ उरांव के अलावा जिले के सभी बीडीओ, थाना प्रभारी एवं डीएलएसए के अधिवक्ता व पीएलवी आदि उपिस्थत थे. एसडीपीओ मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-babas-palki-yatra-started-during-sai-mahotsav-people-welcomed/">जमशेदपुर: साईं महोत्सव निकली बाबा की पालकी यात्रा, लोगों ने किया स्वागत [wpse_comments_template]
Leave a Comment