Search

 
 
 

लातेहार : पारंपरिक व हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी दीपावली और गाय दाड़

 
Latehar :  जिले में प्रकाश उत्सव दीपावली पारंपरिक व हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. कोरोना काल के दो वर्षों के बाद दीपावली में एक बार फिर रौनक देखी गयी. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने विघ्नहरण भगवान गणेश व धन की देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर अपने एवं अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की. दीपावली को पूरा शहर के केले की थंबों से पट गया. शहर में काफी चहल पहल देखी गयी. वहींलक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा बेचने वाले दुकानों में काफी भीड़ देखी गयी. पटाखों के दुकानों पर बड़ी संख्या में बच्चे पटाखा खरीदने पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें–गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-body-of-a-young-man-from-bagodar-reached-the-village-died-in-mumbai/">गिरिडीह

: बगोदर के युवक का शव पहुंचा गांव, मुबंई में हुई मौत

घरों में बनाई गई आकर्षक रंगोली

देर रात तक लोगों ने आतिशबाजी की. लोगों ने अपने-अपने घरों में आकर्षक रंगोलियां बनायी और अपने घर एवं प्रतिष्ठानों में आकर्षक विद्युत सजावट भी की. दीवाली में जुआ खेलने की पुरानी परंपरा रही है. हर वर्ष जिले में लाखों रुपये की जुआ होती है. इस वर्ष भी शहर के जुबली चौक, दुगिला, जालिम, निंदिर व करकट आदि ग्रामों में जम कर जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई है. दीपावली के दूसरे दिन गाय-दाड़ का आयोजन किया गया. इस मौके पर गौपालकों ने अपने गौवंशीय पशुओं की पूजा अर्चना की. शहर के औरंगा नदी किनारे गाय-दाड़ में लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-crores-bet-in-gambling-on-deepawali-police-kept-driving-away-the-gamblers/">धनबाद

: दीपावली पर जुए में लगा करोड़ों का दांव, जुआरियों को खदेड़ती रही पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही