Search

 
 
 

लातेहार : दीपावली की धूम,  बाजार में उमड़ी भीड़

 
Latehar : शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने भगवान गणेश और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए पूरा शहर केले के थंबों से पट गया है. दो वर्षों बाद शहर के बाजार एवं प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गयी. शहर के चौक-चौराहों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं की दुकान भीड़ थी. बाजार में 21 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक की मूर्ति उपलब्ध हैं. शहर के मिष्ठान भंडारों में लड्डूओं की कीमत 120 रुपये से लेकर 420 रुपये प्रति किलो तक के लड्डू उपलब्ध हैं. शहर के चौक-चौराहों में पटाखों की दुकानों में लोग खरीदारी करते नजर आये. दीवाली में जुआ खेलने की पुरानी परंपरा रही है. हर वर्ष जिले में लाखों रुपये के जुआ खेले जाते हैं. शहरी औऱ ग्रामीण क्षेत्रों में जुआ खूब खेले जाते हैं, हालांकि पुलिस जुआरियों के खिलाफ सख्त है और ऐसे ठिकानों पर छापामारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें–गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-woman-dies-due-to-bee-bite/">गिरिडीह

: मधुमक्खियों के काटने से महिला की मौत [wpse_comments_tempate]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही