Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : DMFT फंड की लूट, सड़क, तालाब व आंगनबाड़ी केंद्र में भारी अनियमितता

Latehar :  झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता दीपू कुमार सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि डीएमएफटी फंड की राशि खर्च करने के लिए चंदवा प्रखंड के माल्हन पंचायत का चयन किया गया था ताकि इस सुदूरवर्ती पंचायत का विकास हो सके. माल्हन पंचायत में डीएमएफटी फंड से एनआरईपी विभाग द्वारा टेंडर कर 29 पीसीसी सड़कों का निर्माण भी करवाया गया है.  इन सारी सड़कों की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की है, जिसके कारण सभी सड़कें दरार आने के साथ टुटनी शुरू हो गई है. संवेदकों एवं बिचौलियों द्वारा आनन-फानन में इन सड़कों की मरम्मत करवाकर लीपापोती करने का प्रयास भी किया जा रहा है. इनमें से कई सड़कों को निर्धारित स्थान की जगह दूसरे स्थान पर भी बना दिया गया है जिससे ग्रामीण खासे नाराज हैं. इस पंचायत में विकास की जगह बिचौलियों, संवेदकों एवं अभियंताओं की मिलीभगत से सरकारी राशी की लूट तथा बंदरबांट की गई है जो जांच का विषय है. इसे भी पढ़ें- चाकुलिया">https://lagatar.in/chandil-husband-jailed-for-stabbing-wife-to-death/">चाकुलिया

: जामुआ में कला संस्कृति भवन निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

लूट का बंदरबांट हो रहा है- ग्रामीण

इसके पूर्व इस पंचायत में बांध तथा तालाब निर्माण एवं मरम्मत कार्य में भी घपला- घोटाला कर सरकारी राशि की लूट तथा बंदरबांट कर ली गई है. इसी पंचायत के गनियारी गांव के ग्रामीणों की शिकायत है कि गांव में ही बन रहे धूमकुड़ीया भवन तथा आंगनबाड़ी केंद्र के मरम्मती कार्य में फर्जी ग्राम सभा के सहारे कार्य शुरू कर दिया गया है इस कार्य में भी भारी अनियमितता बरती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. इस प्रकार से माल्हन पंचायत बिचौलियों और संवेदकों के साथ अभियंताओं का चारागाह बना हुआ है. ये सभी मिलकर सरकारी राशि को लूट कर बंदरबांट कर लिया है. पंचायत में डीएमएफटी तथा कल्याण विभाग के फंड से हुए सभी सड़क, तालाब एवं अन्य निर्माण कार्य की जांच की जाय तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे. दीपू कुमार सिन्हा ने माल्हन पंचायत में हुए सभी डीएमएफटी फंड से तालाब, सड़क व अन्य योजनाओं की जांच कर कार्रवाई करने की मांग उपायुक्त से की है. इसे भी पढ़ें- द्रौपदी">https://lagatar.in/celebrations-in-tribal-organizations-on-becoming-president-of-draupadi-congratulated/">द्रौपदी

के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी संगठनों में जश्न, दी बधाई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही