Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार डीएमओ ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध खदानों को भरवाया, कई के ख‍िलाफ प्राथम‍िकी दर्ज

Latehar : अवैध कोयला खनन को लेकर डीएमओ आनंद कुमार ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. तुबेद खनन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर पुलिस बल के साथ छापेमारी की. खनन क्षेत्र में अवैध खनन कार्य को लेकर बनाए कई गड्ढों को जेसीबी से भरवाया. उन्होंने अवैध कोयला खनन कार्य में संलिप्त नामजद एवं अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. डीएमओ ने तुबेद स्थित बंगला ईंट भट्ठा एसबी के मालिक बलवंत सिंह, बानपुर, लातेहार, जेरजेर नदी के समीप बंगला ईंट भट्ठा सरना एवं बाबा के मालिक मो. जहांगीर अंसारी, धोबियाझारण भूमि मालिक सुमरेज उरांव, करमाही व लातेहार समेत अज्ञात संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी है. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि अवैध कोयला खनन कार्य में संलिप्त व्यक्ति बख्शे नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से खनन कार्य में लगे लोगों को चिह्न‍ित कर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : 3">https://lagatar.in/after-3-months-and-23-days-the-last-rites-of-the-newly-married-woman-were-removed-from-the-grave-know-what-is-the-whole-matter/">3

माह 23 द‍िन बाद कब्र से न‍िकाल नवव‍िवाह‍िता का क‍िया गया अंत‍िम संस्‍कार, जान‍िये क्‍या पूरा मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही