Latehar : सदर अस्पताल में आज बुधवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को तंबाकू के सेवन से परहेज करने की बात कही. जिला नोडल पदाधिकारी डॉ शोभना टोपनो ने कहा कि तंबाकू का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक है. इससे कैंसर जैसी बीमारी का खतरा बना रहता है. सिगरेट, बीड़ी, पान और गुटखा जैसे तंबाकू पदार्थों के सेवन से मुंह के कैंसर के अलावा अन्य कई प्रकार की गंभीर बीमारियां होती है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि तंबाकू को लेकर युवाओं में सबसे अधिक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है. मौके पर डीपीम वेद प्रकाश, नागेंद्र कुमार , अमरेंद्र कुमार, माधव, मुनेश्वर राम, परमानंद, अनु, दीपा, आभा मिश्रा सहित कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/many-station-in-charge-transferred-in-simdega/">सिमडेगा
में कई थाना प्रभारी का तबादला, जय गोविंद गुप्ता बने सदर थाना प्रभारी [wpse_comments_template]
लातेहार : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डॉक्टरों की मरीजों को सलाह, सेवन से करें परहेज
Leave a Comment