Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सदर अस्पताल में नहीं थे डॉक्टर, इलाज के अभाव में भाजपा नेता की पत्नी की मौत

Latehar : सदर अस्पताल में शनिवार को इलाज के क्रम में एक महिला की मौत हो गई. महिला जुबली चौक निवासी सह भाजपा नेता जनार्दन प्रसाद की पत्नी मंडोरी देवी (62) थी. जानकारी के अनुसार गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया था. उस समय वहां कोई डॉक्टर नहीं थे. इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया. जब तक डॉक्टर पहुंचते महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार इस समय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुनील भगत एक पोस्टमार्टम कर रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सदर अस्पताल पहुंचे और जानकारी हासिल की. उन्होंने दुख प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. उन्होंने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया. कहा कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल में चिकित्सक के नहीं रहने के कारण महिला की मौत होने पर अस्पताल प्रबंधक जांच के घेरे में है. उन्होंने अस्पताल प्रबंधक पर कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : रेल">https://lagatar.in/rail-accident-serious-strict-action-will-be-taken-against-the-culprits-pm-modi/">रेल

हादसा गंभीर, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई- पीएम मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही