Search

 
 
 

लातेहार : सौ किलोमीटर की दूरी तय कर किया रक्तदान

 
Latehar: कहते हैं कि अगर मानव सेवा का जज्बा हो तो मीलों की दूरी कोई मायने नहीं रखती है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार (मनिका) ने. जैसे ही उत्तम कुमार को पता चला कि लातेहार के अमवाटीकर निवासी पूर्णिमा देवी रक्त के अभाव में पिछले दो दिनो से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी तो उन्होंने रांची से आ कर लातेहार ब्लड बैंक में रक्तदान किया. उत्तम ने बताया कि अभाविप के सदस्य सह वोलेंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन, लातेहार के जिला सह संयोजक कुमार नवनीत ने उनसे रक्तदान करने की अपील की थी. उत्तम ने दूसरे लोगों को भी रक्तदान करने की अपील की. कहा कि कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है. रक्तदान करना अच्छा लगता है. आपके द्वारा किये रक्तदान से किसी की जान बच सकती है. नवनीत ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं. इसे दूर करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-four-smugglers-including-two-women-who-were-carrying-ganja-to-banaras-by-bus-arrested-43-6-kg-ganja-recovered/">रांची

: बस से गांजा बनारस ले जा रहे दो महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार, 43.6 किलो गांजा बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही