Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: आरजेडी कार्यालय में मनायी गयी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

Latehar: लातेहार में आरजेडी के जिला कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव मौजूद रहे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष लक्षण यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है. उन्होंने सामाजिक बुराई व कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया. हमें उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, उपाध्यक्ष भोला सिंह व रंजीत यादव, जिला महासचिव कन्हाई पासवान, जिला सचिव मिठू लोहरा, नगर अध्यक्ष प्रवीण दास, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, श्याम नारायण दुबे, नंदलाल सिंह, चेतू यादव व पुरुषोत्तम यादव समेत राजद के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-babasahebs-birth-anniversary-was-celebrated-ceremonially-at-pj-saraswati-shishu-mandir/">नोवामुंडी

: पीजे सरस्वती शिशु मंदिर में समारोह पूर्वक मनाई गई बाबा साहेब की जयंती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही