Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में स्थानीय राजकीय बुनयादी विद्यालय परिसर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती मनायी जायेगी. समिति के अध्यक्ष प्रीतलाल यादव व मीडिया प्रभारी रामकुमार राम ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसे लेकर राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में पंडाल बनाया जा रहा है. जयंती के दिन कई कार्यक्रम किये जायेंगे. इसके बाद 16 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कलाकार प्रोफेसर सह गायिका सनोज त्यागी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. कार्यक्रम मे बतौर मुख्य वक्ता के रूप में संतोष यादव मौजूद रहेंगे. 16 अप्रैल को प्रभातफेरी भी निकाली जायेगी. उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की. इसे भी पढ़ें: बेंगाबाद">https://lagatar.in/interrogation-is-being-done-in-custody-police-did-not-confirm/">बेंगाबाद
: रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी से छिनतई मामले में दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]
लातेहार : 14 अप्रैल को मनायी जायेगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

Leave a Comment