Latehar: लातेहार सदर अस्पताल में चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में पश्चिम बंगाल के विवेकानंद अस्पताल, दुर्गापुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एसजी सान्याल ने हृदय रोगियों की जांच की और परामर्श दिया. डॉ सान्याल ने कहा कि लातेहार जैसे छोटे जगह में हृदय रोगियों का इलाज कर उन्हें अच्छा लग रहा है. कहा कि वे रोगियों के टच में रहेंगे. उन्हें मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिया गया है. उन्होंने कहा कि लातेहार सदर अस्पताल में शिविर के माध्यम से हृदय रोगियों की जांच हुआ,अब यहां के लोगों को रांची या अन्य बड़े शहरों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा. बताया कि हर तीन या चार माह में सदर अस्पताल में विवेकानंद अस्पताल, दुर्गापुर की टीम के द्वारा हृदय रोगियों का परीक्षण किया जायेगा. डॉ सान्याल ने कहा कि गंभीर रोगियों का इलाज विवेकानंद अस्पताल, दुर्गापुर में किया जायेगा. वहां सारी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. इससे पहले सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार के नेतृत्व में डॉ सान्याल और विवेकानंद अस्पताल से लातेहार आये चिकित्सकों की टीम का स्वागत किया गया. (लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार
की खबरों के लिए यहां क्लिक करें) इसे भी पढ़ें - केरेडारी">https://lagatar.in/in-keredari-the-ryots-stopped-the-transportation-of-coal-long-queues-at-the-highway/">केरेडारी
में रैयतों ने रोकी कोयले की ट्रांसपोर्टिंग, हाइवा की लगी लंबी कतार [wpse_comments_template]
लातेहार: सदर अस्पताल में लगा चिकित्सा शिविर, डॉ सान्याल ने की हृदय रोगियों की जांच

Leave a Comment