Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया गया बलिदान दिवस

Advertisement
Advertisement
Latehar:  सदर प्रखंड के कीनामाड़ में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर भाजपाइयों ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद व एक प्रखर वक्ता थे. उन्होंने नारा दिया था कि भारत देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगा. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपने को पूरा किया है. आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत के नीति व सिद्धांतों का समर्थन कर रहा है. आज पूरे विश्व में भारत को एक शक्तिशाली देश के रूप में जाना जाने लगा है. भारत अपनी खोयी पुरानी प्रतिष्ठा फिर से प्राप्त करने की दिशा में लगातार अग्रसर हो रहा है. मौके पर अनिल कुमार सिंह, विष्णुदेव प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, आनंद सिंह, अश्विनी राठौर व अमर विश्वकर्मा समेंत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dozens-of-passengers-held-at-gomo-railway-crossing-released-after-paying-fine/">धनबाद

: गोमो रेलवे क्रॉसिंग परदर्जनों यात्री धराए, जुर्माना देकर छूटे

बालूमाथ में भी मना बलिदान दिवस

बालूमाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में भी बालूमाथ में बलिदान दिवस मनाया गया. मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद भगत, मंडल महामंत्री राम कुमार गुप्ता, विजय यादव भाजयुमो, जिला महामंत्री सूरज शाह, मंडल मंत्री अखिलेश भोक्ता, मंडल मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, मंडल कार्यसमिति सदस्य विजय ठाकुर, वीरेंद्र पाठक, बसंत कुशवाहा, बृजेश उरांव व बालेश्वर ठाकुर समेंत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. वक्ताओ ने डा मुखर्जी को एक महान समाज सुधारक व चिंतक बताया. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-in-a-democracy-the-public-is-the-king-governor/">साहिबगंज

: लोकतंत्र में जनता ही राजा होती है :  राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही