Search

 
 
 

लातेहार :फर्जी ग्राम सभा कर जेसीबी से कराया गया नाली का काम

 
Mahuadand (Latehar): प्रखंड के ओरसा पंचायत के ओरसा गांव में 15 वें वित्त के तहत फर्जी ढंग से ग्रामसभा कर योजनाएं संचालित करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों ने बताया कि संदीप घर से मेन रोड तक नाली, भेरीगंजहार में नरेश घर से लोहरा घर तक नाली और ओरसा नवाटोली में संजीव बड़ाईक घर से रोड तक नहर के निर्माण कार्य में बिचौलिओं द्वारा फर्जी तरीके से ग्रामसभा कर काम कराया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण कार्य में बिचौलिओं द्वारा मजदूर के बजाय जेसीबी के द्वारा काम कराया जा रहा है. पंचायत भवन में रात के अंधेरे में दिखावा मात्र का ग्रामसभा कर योजनाओं रजिस्टर किया जाता है. ग्रामीणों का हस्ताक्षर बिचौलिये स्वयं ही करते हैं. इसे भी पढ़ें - TMC">https://lagatar.in/tmc-leader-mahua-moitra-vacated-the-government-bungalow-the-team-of-estate-directorate-had-reached/">TMC

नेता महुआ मोइत्रा ने सरकारी बंगला खाली किया, पहुंची थी संपदा निदेशालय की टीम

मुखिया और पंचायत सेवक की मिली भगत से होता है काम

15 वें वित्त के तहत आने वाले सभी कार्यों का क्रियान्नवयन पंचायत के मुखिया व पंचायत सेवक के निर्देशन पर किया जाता है. फर्जी काम करने में मुखिया व पंचायत सेवक की भूमिका संदिग्ध रहती है. आरोप है कि कमीशनखोरी के कारण फर्जी ग्रामसभा की जाती है.

क्या कहते हैं प्रखंड विकास पदाधिकारी

प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामले उनके संज्ञान में आयी है. इस मामले को लेकर पंचायत सेवक से पंचायत में इस तरह से चल रही सभी योजनाओं की सूची मांगी गयी है. अगर इस तरह की गड़बड़ी पायी गयी तो इसकी गहनता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें - असम">https://lagatar.in/assam-rahul-gandhi-reached-majuli-by-boat-bharat-jodo-nyay-yatra-started-again/">असम

 : नाव से माजुली पहुंचे राहुल गांधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर हुई शुरू  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही