Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत ड्राइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन

Latehar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत स्थानीय बनवारी साहु कॉलेज में ड्राइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया. इस कॉम्पिटिशन में करीब 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने की. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित हुए. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षाओं से छात्रों को डरना नहीं चाहिए. बल्कि पूरे आत्मविश्वास एवं लगन से इसका सामना करना चाहिए. इससे बच्चों को खुद का मूल्याकंन करने का अवसर प्राप्त होता है. जीवन में सफलता और असफलता दोनों में अनुनाश्रय संबंध है. सफलता कड़ी मेहनत व लगन से ही प्राप्त किया जा सकता है. (पढ़ें, बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-police-inaugurated-illegal-liquor-trader-murder-case-three-arrested/">बोकारो

: अवैध शराब कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार  )

इन छात्रों को दिया गया पुरस्कार

ड्राइंग कॉम्पिटिशन में कोमल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं अंशु सिन्हा ने दूसरा, अनिता कुमारी ने तीसरा और चंचल कुमार रवि ने चौथा स्थान हासिल किया. अतिथि, कॉलेज की सचिव अंजू गुप्ता, प्राचार्य पीके तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के जिला संयोजक छोटू राजा और सुमंत यादव ने विजेताओं को पुरस्कार दिया. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, महामंत्री पंकज सिंह व वंशी यादव, प्रो नरेश कुमार पांडे, प्रो हरि प्रसाद सिंह, मनोज कुमार व आशा देवी शामिल थे. मौके पर भूमिदान दाता सदस्य कृष्णा प्रसाद, सहायक अनुपम मिश्रा आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-police-slaps-another-case-against-news11-owner-arup-chatterjee/">धनबाद:

न्यूज11 के मालिक अरूप चटर्जी पर पुलिस ने ठोंका एक और मुकदमा

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही