Search

 
 
 

लातेहार : छेंचा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पेयजल आपूर्ति बंद, बढ़ी परेशानी

 
Mayank Vishwakarma Barwadih, Latehar : बरवाडीह प्रखंड के छेंचा पंचायत में उत्क्रमित उच्च विद्यालय है. विभाग के द्वारा विद्यालय के छात्र व छात्राओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पिछले दो वर्ष पहले सोलर आधारित जलमीनार लगाया गया था.लेकिन बाद में चोरों ने सोलर प्लेट, नल व पाइप आदि की चोरी कर ली. विद्यालय प्रबंधन ने इसकी जानकारी बरवाडीह थाना को दी थी. इसके बाद चोरों ने विद्यालय में विभाग के द्वारा उपलब्ध कराये गये किट्स की चोरी कर ली. धीरे धीरे चोर विद्यालय के कमरों के दरवाजा व खिड़की तक चोरी कर ले गये. कहना गलत नहीं होगा कि जब भी मौका मिला चोरों ने विद्यालय में चोरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. हर बार पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी गयी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-a-large-section-of-bjp-is-dissatisfied-with-the-activities-of-mp-sunil-singh/">लातेहार

: भाजपा का एक बड़ा वर्ग सांसद सुनील सिंह के कार्यकलाप से असंतुष्ट

चोरों ने कई बार विद्यालय को बनाया निशाना

हालांकि तत्कालीन थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने एक सोलर प्लेट को बरामद कर एक चोर को गिरफ्तार कर जेल अवश्य भेजा था. शनिवार को खबर संकलन के दौरान प्रधानाचार्य दिनेश मेहरा ने बताया कि दो महीने पहले जलापूर्ति के लिए लगाये गये मोटर स्टार्टर की चोरी कर ली गयी. उन्होंने इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया, स्थानीय प्रशासन व विभाग को दिया है. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि सोलर आधारित टंकी है बच्चों के पानी पीने का एक मात्र जरिया है. स्टार्टर की चोरी हो जाने से पेयजल आपूर्ति सेवा ठप है. इससे बच्चों का मध्याह्न भोजन बनाने व पीने के लिए काफी परेशानी हो गई है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इस पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें-JSSC">https://lagatar.in/jssc-question-paper-leak-case-bjp-protest-tomorrow-in-all-block-headquarters-of-pakur/">JSSC

प्रश्न पत्र लीक मामला : पाकुड़ के सभी प्रखंड मुख्यालयों में भाजपा का धरना कल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही