Search

 
 
 

लातेहार: ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत

 
Latehar: सीसीएल के मगध संघमित्रा एरिया में रविवार को अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक चालक की मौत हो गयी. घटना बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के चमातू कोलियरी के 16 नंबर कांटा के पास हुई. मृत चालक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस धक्का मारने वाले ट्रक का पता लगाने में जुटी है. घटना की जानकारी मिलते ही अमरवाडीह पुलिस पिकेट प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक 16 नंबर काटा के पास सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक करीब 40 वर्ष के उम्र का है. वह नीला रंग का टीशर्ट और हाफ पैंट पहने है. इसे भी पढ़ें– साउथ">https://lagatar.in/south-african-cricketer-david-millers-close-friend-dies-emotional-note-written-for-the-girl-from-ranchi/">साउथ

अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर की करीबी का निधन, रांची से बच्ची के लिए लिखा इमोशनल नोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही