Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : चालक ने रास्ते में ही बेच दिया आधा हाइवा कोयला, आरोपी गिरफ्तार, हाइवा जब्त

Balumath(Latehar) : थाना क्षेत्र में संचालित कुशमाही कोल साइडिंग में तुबेद कोल माइंस से परिचालन कर रहे एक हाइवा वाहन के चालक पर रास्ते में ही कोयला बेच देने का आरोप कपंनी के द्वारा लगाया गया है. कंपनी के साइडिंग इंचार्ज ने उक्त हाइवा को जब्त कर चालक को बालूमाथ पुलिस को सौंप दिया. मामले के संबंध में जानकारी देते हुए डेवलेक्टो माइनिंग लिमिटेड एमडीओ, कुशमाही कोल साइडिंग इंचार्ज अनिल राजगढ़िया ने बताया कि साइडिंग परिसर में जांच के दौरान हाइवा वाहन संख्या (जेएच02बी- 2153) में आधा हाइवा कोयला देखा गया. जिसके बाद वाहन चालक से पूछताछ की गई. पूछताछ के क्रम में यह पता चला कि तुबेद कोलियरी से 31 टन कोयला लोड कर कुशमाही कोल साइडिंग के लिए भेजा गया था. लेकिन रास्ते में ही आधा हाइवा कोयला को चालक ने बेच दिया. जिसके बाद उक्त हाइवा वाहन और चालक बालूमाथ निवासी हेसम अंसारी को कंपनी के लोगों ने पकड़कर थाना को सौंप दिया. थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने बताया कि कंपनी के इंचार्ज द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. मामले की छानबीन कर कानूनी कार्रवाई करते हुए हाइवा वाहन को जब्त कर लिया गया है. चालक को न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : दारोगा">https://lagatar.in/ed-got-information-from-the-mobile-chat-of-inspector-meera-singh-regarding-transfer-of-ips-to-sand-smuggling/">दारोगा

मीरा सिंह के मोबाइल चैट से आईपीएस के ट्रांसफर से लेकर बालू तस्करी तक की ईडी को मिली जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही