Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डीआरएम को टोरी रेलवे स्टेशन की समस्याओं से कराया गया अवगत

Latehar:  झारखंड विकास समिति के नेता सह समाजसेवी रवि कुमार डे ने धनबाद रेलमंडल के डीआरएम को एक ज्ञापन सौंप कर टोरी रेलवे स्टेशन की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने टोरी रेलवे स्टेशन में यात्रियों को हो रही असुविधाओं की जानकारी दी और इन समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की. रवि कुमार डे ने कहा कि टोरी रेलवे जंक्शन के पूर्वी छोर पर रेलवे क्रासिंग के पास अंडर पास का निर्माण करा लिया गया है, लेकिन इसे परिचालन में नहीं लाया गया है. इस कारण अक्सर लोग टोरी रेलवे क्रासिंग में फंस जाते हैं. रेलवे क्रोसिंग में घंटों जाम में फंस जाने के कारण यहां एब़ुलेंस में कई रोगियों की मौत हो चुकी है. इसे भी पढ़ें :यूपी">https://lagatar.in/mafias-had-to-provide-vip-facilities-in-up-jails-superintendent-of-3-jails-suspended/">यूपी

के जेलों में माफियाओं को VIP सुविधा देना पड़ा महंगा, 3 जेलों के सुपरिटेंडेंट सस्पेंड

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन- रवि कुमार डे

रवि कुमार डे ने कहा कि स्टेशन के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर पैदल यात्रियों के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराने, चंदवा शहर के अंदर रेल टिकट काउंटर खोलने, स्टेशन परिसर में एंबुलेंस की व्यवस्था करने, टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन में सवारी ट्रेन चलाने, राजधानी एक्सप्रेस का टोरी जंक्शन में ठहराव तथा टोरी-लोहरदगा-रांची सवारी ट्रेन का फेरा बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्याओं का सामधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : इटालियन">https://lagatar.in/italian-delegate-reached-ranchi-smart-city-visited/">इटालियन

डेलीगेट पहुंचा रांची स्मार्ट सिटी,किया दौरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही