Search

 
 
 

लातेहार : मादक पदार्थों के दुपयोग के हो सकते हैं गंभीर परिणाम - डीडीसी

 
Latehar : जिले में मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए बुधवार को समाहरणालय परिसर से एक जागरूकता रथ रवाना किया गया. उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम उपस्थित थीं. उप विकास आयुक्त ने बताया कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए जिले में 19 से 26 जून तक जागरूकता अभियान चलाया जाना है. अभियान के तहत दो जागरूकता रथ को रवाना किया गया है. जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है. जिसमें नुक्कड़ नाटक, रैली, कार्यशाला, संगोष्ठी, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग, स्पीच, प्रभात फेरी और चित्रांकन आदि कार्यक्रमों से लोगों को मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु जागरूक किया जाएगा.आगे उन्होंने कहा कि मादक पदार्थो का दुरूपयोग के गंभीर परिणाम हो सकते हैं. मादक पदार्थों के सेवन से मनुष्य में कई विकृतियां आती है. समाज में अपराध का ग्राफ भी इससे बढ़ता है. अभियान के प्रभावी परिणाम के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ सभी विभागों एवं एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान संचालित करने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-congress-leader-munna-singh-served-patients-in-the-hospital-on-rahul-gandhis-birthday/">हजारीबाग

: कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर अस्पताल में की मरीजों की सेवा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही